सीतापुर। मौसम का मिजाज शनिवार को बार-बार बदलता रहा। आसमान में बादल छाए। दिन में कई बार बारिश हुई। लेकिन बारिश थमते ही निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे पारा तीन डिग्री उछलकर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उमस ने घरों व दफ्तरों में लो काफी परेशान रहे। रविवार को हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं।
शनिवार सुबह छाए बादलों के बीच हल्की बौछारें पड़ने से मौसम सुहाना रहा। कुछ देर बाद तेज धूप ने उमस का अहसास कराया। इसके बाद फिर से बादल छाए और बारिश हुई। एकाएक बारिश होने से शहर की सड़कों पर चहल-कदमी करने वाले तमाम लोग तर-बतर हो गए।
कुछ ही देर में बारिश थमने के बाद फिर तेज धूप निकली। धूप भी ज्यादा देर तक नहीं रही, लेकिन कुछ ही देर में उमस बढ़ा दी। उमस से लोग परेशान नजर आए। धूप के कारण शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम पारे में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे।