फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज

Fri, 20 Nov 2015 10:45 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिससे सिहरन बढ़ जाती है। ऐसे में जरा-सी लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। सर्दी-जुकाम से लेकर बुखार तक की चपेट में आने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन



नवंबर माह में सर्दी-गर्मी का मिला-जुला प्रभाव रहता है। गर्मी विदाई पर है, जबकि गुलाबी सर्दी का आगाज हो चुका है। इस लिहाज से दिन भर में तापमान कई करवटें लेता रहता है। शुक्रवार की सुबह ठंड के अहसास ने लोगों को सिहराया। औसत तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि दोपहर 12 से एक बजे तक औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके बाद दिन ढलने के साथ फिर से तापमान में गिरावट होने लगी। शाम चार बजे औसत तापमान 26 डिग्री तो  रात नौ बजे 19 डिग्री और रात दस बजे 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तापमान के साथ मौसम में सर्दी-गर्मी का उतार-चढ़ाव भी होता रहा है। मौसम के इस बदलाव को गंभीरता से न लेना महंगा पड़ सकता है। हालांकि ठंड से बचने के लिए लोगों ने ऊनी कपड़े निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें