फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गोशाला में कमजोर गोवंश व गंदगी मिली, सचिव निलंबित

Tue, 02 Jun 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम ने मंगलवार को सिधौली ब्लॉक के अस्थायी गो आश्रय स्थल कसावां का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी से गोवशों की संख्या एवं केयरटेकरों की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने केयरटेकरों से गोवशों को दिए जाने वाले आहार के बारे में जानकारी ली। गो आश्रय स्थल पर गोवंशों के पीने के पानी व बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। गोवंशों के अत्यंत कमजोर होने व परिसर में गंदगी मिलने पर डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने कड़ी नाराजगी जताई। इसे कार्यों में लापरवाही मानते हुए ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए कमियां मिलने व महत्वपूर्ण अभिलेख उपलब्ध न पाए जाने पर वीओ पर अनुशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। भूसा भंडारण कक्ष को देखते हुए ग्राम विकास अधिकारी से जानकारी ली कि गोवंशों के उपचार की क्या व्यवस्था है। स्पष्ट जवाब न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ के स्तर से माॅनीटरिंग सही ढंग से न किए जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। गोआश्रय स्थल में लगे सीसीटीवी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

डीएम ने प्रशासक (प्रधान) को कर्तव्यों एवं दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के स्तर से गोआश्रय स्थल की सही ढंग से माॅनीटरिंग न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने तत्काल खामियां दूर करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें