फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पंद्रह से अधिक मोहल्ले जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बरसात के चलते शहर के 20 से अधिक मोहल्लों में जलभराव से लोगों का जीवन मुहाल हो गया है। नगर पालिका की ओर से जलनिकासी के लिए कोई समुचित उपाय नहीं किये जा रहे हैं। वहीं बुधवार को हुई तेज बरसात से हालात और भी खराब हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोग जलभराव के बीच से निकलने को मजबूर हो रहे हैं। इससे बाशिंदों में जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। शहर के अधिकांश मोहल्लों की जलनिकासी की व्यवस्था फेल हो गई है। कई मोहल्लों में नाला चोक होने से बारिश से जलभराव हो रहा है। नगर पालिका की टीम किसी तरह नाले से जलनिकासी करा रही है।
मगर नवविकसित कॉलोनियों में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे खाली पड़े प्लाटों व मार्गों पर पानी भर रहा है। इन कॉलोनियों में पहली बरसात का पानी ही भरा हुआ है। बुधवार को हुई बारिश ने हालात और खराब कर दिए। शहर के विकासनगर व आदर्श नगर में सड़कों पर पानी भरा है।
विज्ञापन

यहां के कई घरों तक में पानी भर गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका व जिला प्रशासन से कई बार शिकायत भी की मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में स्थानीय लोग परेशान हैं।
इसी तरह पूर्णागिरी नगर, मिरदही टोला, गुड़ियन टोला, सरदार कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, खूबपुर सहित 20 से अधिक मोहल्लों में जलभराव की समस्या है। इससे यहां के लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें