फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कजियारा में 20 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप, 20 हजार लोग परेशान

विज्ञापन
पुराने सीतापुर में खराब वॉल दिखाता ऑपरेटर। - फोटो : पुराने सीतापुर में खराब वॉल दिखाता ऑपरेटर।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के मोहल्ला कजियारा में 20 दिनों से पाइप लाइन के नलों में पानी की बूंद तक नहीं आई है। इससे पानी का संकट गहराता जा रहा है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से करीब 20 हजार की आबाद परेशान है। ऐसी दशा में लोगों को पानी के लिए दूर लगे हैंडपंप व अन्य संसाधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है पानी की टंकी का वॉल खराब होने से समस्या उत्पन्न हुई है। अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कजियारा बालिका डिग्री कॉलेज के पास स्थित पानी की टंकी का वाॅल 20 दिनों से खराब है। इससे पानी की आपूर्ति ठप है। इसलिए लोगों के घरों में पाइप लाइन से पानी नहीं पहुंच रहा है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि सभासद से कई बार पानी की आपूर्ति बहाल कराने के लिए कहा गया है। ऑपरेटर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि दूर लगे हैंडपंप व अन्य संसाधनों से पानी लाना पड़ता है।
इससे काफी समय बर्बाद हो रहा है। बच्चे समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, वहीं अन्य लोग भी अपने कार्योें के लिए समय पर नहीं निकल पा रहे हैं। पानी की आपूर्ति ठप होने से भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। मोहल्ला वासी फीकू, शारिक मुस्तफा, बिट्टू, साजिद, वकार आदि ने वॉल दुरुस्त कराते हुए पानी की आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें