सीतापुर। रामकोट इलाके में भवानीपुर गांव में क्रॉसिंग के पास बुधवार रात अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक के हाथ में गोली लगी है, उसका इलाज किया जा रहा है। सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि गांव निवासी करण (24) अपनी बुआ को छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी बीच तालाब के पास चार लोग बैठे हुए थे। आपस में कुछ बात कर रहे थे। करन की उन लोगों से कुछ बहस हो गई। इसके बाद विवाद हुआ। इसी बीच गोली चली जो कि करन के हाथ कलाई में लगी है। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज जारी है। घटना के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।