फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से 10 गांवों के किनारे पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। गांजरी इलाके में शारदा व घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदियों के किनारे बसे 10 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान की ओर पलायन शुरू कर दिया है। खेत व खलिहानों में पानी भर गया है। तहसीलदार ने बुधवार को मौके पर जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन

बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी से शारदा व घाघरा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। नदियों के किनारे बसे मल्लापुर, काशीपुर, जटपुरवा, गोलोक कोडर, फौजदारपुरवा, दुर्गापुरवा, लोधनपुरवा, कोनी, चहलारी घाट में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। इन गांवों के ग्रामीण जलस्तर बढ़ने से भयभीत हो गए है।
गांव के अंदर पानी तो नहीं पहुंचा, लेकिन खेत खलिहान व संपर्क मार्गों पर पानी आ गया है। मजबूरी में ग्रामीण पानी के बीच से होकर निकल रहे है। ग्रामीणों को पशुओं के चारे का इंतजाम करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वह नाव के सहारे अपने चारे का इंतजाम कर रहे है। तहसीलदार राजकुमार गुप्ता ने बुधवार को जायजा लिया।
विज्ञापन

मल्लापुर-काशीपुर के पास कटा बांध
मल्लापुर-काशीपुर के निकट सिंचाई विभाग द्वारा बनाया जा रहा बांध बुधवार को अचानक कट गया था, जिससे पानी का तेज बहाव आबादी की ओर हो गया। इसकी जानकारी पर तहसीलदार तत्काल मौके पर पहुंचे। जेई को फटकार लगाई। उन्होंने बांध को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इससे पहले भी यहीं पर बांध कट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें