फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पानी का मोटर खराब, कांशीराम कॉलोनी में जलापूर्ति ठप

Fri, 07 Feb 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कांशीराम काॅलोनी में दोबारा मोटर खराब होने से जलापूर्ति ठप हो गई है। काॅलोनी के अंदर लगे अधिकतर हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। ऐसे में कॉलोनी के लोगों को पेयजल की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी के बाहर से पानी भरकर तीसरी मंजिल पर चढ़ाना बहुत मुश्किल हो रहा है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जिम्मेदार भी ध्यान नहीं दे रहे है। पंप का मोटर अभी हफ्ते पहले बना था, इसके बाद फिर खराब हो गया है।
शिवकुमार ने बताया कि पंप में आए दिन कुछ न कुछ खराबी लगी रहती है। पंपकर्मी अभद्रता करता है। कोई ठीक जवाब भी नहीं देता है। कभी मोटर बंद करना ही भूल जाता है, जिससे सारा दिन पानी आया करता है। प्यारेलाल व राजेंद्र का कहना हैं कि पंपकर्मी की लापरवाही के चलते ही शुक्रवार को एक बार फिर मोटर खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें