फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: माइनर ओवरफ्लो होने से 20 घरों में घुसा पानी

Tue, 20 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली । खीरी ब्रांच से निकली कठवा माइनर के शीतलपुर गांव के निकट ओवरफ्लो होने से गांव के किनारे बने करीब 20 घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे अचानक रोहित यादव, लाला मिस्त्री, दौलत, गुड्डू, रामस्वरूप, बाबू और देशराज के घरों में नहर का पानी घुसने से राशन, कपड़े समेत घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

किसान राघवेंद्र का कहना है कि यह घटना कोई नई नहीं है। इससे पहले गत चार जनवरी को भी कठवा माइनर कट गई थी, जिससे किसानों की करीब 80 बीघा फसल को नुकसान हुआ था। पखवारे भर में दूसरी बार माइनर के पानी से नुकसान होने पर किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर विभाग द्वारा माइनर की मरम्मत और निगरानी नहीं किए जाने से ऐसा हो रहा है। एसडीओ तरुण त्रिवेदी ने बताया कि माइनर शीतलपुर गांव तक है अगर किसान अपनी जमीन देंगे तो माइनर को चिल्का चांदी झील में गिरा दिया जाएगा। तब यह समस्या नहीं होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें