फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बना फूंकी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। ईंट-भट्ठे के एक चौकीदार को सोते समय दबोच कर कुछ लोगों ने उसके भतीजे की बाइक को आग लगा दी। घटना को लेकर पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमुवापुर स्थित गगन ईंट-भट्टे पर क्षेत्र के ही टेकनपुरवा निवासी शंभू चौकीदारी करता है। उसने बताया कि बुधवार देर रात को पांच लोग भट्ठे पर आ धमके। उन्होंने उसे रजाई में ही सोते समय दबोच लिया।
इसके बाद भट्टे पर खड़ी उसके भतीजे अनुज यादव की मोटर साइकिल को आग लगा दी। आग से बाइक जल गई। शंभू का आरोप है कि ग्राम सुल्तापुर हरिप्रसाद निवासी चार लोगों ने यह घटना अंजाम दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण धमकी देकर बाइक फूंक दी गई। चौकीदारी न करने की भी धमकी दी। शंभू ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि रंजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें