फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पानी के टैंक में डूबकर चौकीदार की माैत

Sat, 25 Nov 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग (सीतापुर)। रामपुर कला थाना क्षेत्र की एक निजी अल्कोहल फैक्टरी में कार्यरत चौकीदार की टैंक में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कंदुनी में एक अल्कोहल फैक्टरी है।
विज्ञापन

यहां लखीमपुर के तथनापुर पोस्ट अंबारा निवासी पवन पांडेय (30) चौकीदारी करता था। गुरुवार शाम वह ड्यूटी पर आया था। किसी जरूरी काम से वह कंपनी के अंदर बने पानी के टैंक की तरफ चला गया। टैंक खुला होने के कारण वह उसमें गिर गया। रात 9:30 बजे सुरक्षा अधिकारियों ने चौकीदार को खोजा लेकिन उसका पता नहीं चला।
देर रात कुछ लोगों ने उसे टैंक में पड़े देखा। आननफानन कंपनी की एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पवन को मृत घोषित कर दिया। पवन अपनी पत्नी व मां के साथ कंभारिया गांव में किराये के मकान में रहता था। एसओ भावनाथ चौधरी ने बताया कि युवक के टैंक में गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें