फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अलाव ताप रहे पिता-पुत्र पर गिरी दीवार

Fri, 12 Jan 2024 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात अलाव ताप रहे पिता-पुत्र पर कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आननफानन उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रामीपुर गोड़वा निवासी प्रेम सागर तिवारी (40) बृहस्पतिवार देर रात घर में अलाव ताप रहे थे। पत्नी रेनू देवी (35), पुत्र त्रिलोकी (8) और पुत्री नीतू (18) भी साथ में बैठे थे। पूरा परिवार घर के मुख्य द्वार से सटी मिट्टी की दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बैठा था।
तभी करीब 20 फीट ऊंची दीवार भरभराकर ढह गई। हादसे में पूरा परिवार चपेट में आ गया। मलबे में दबने से प्रेम सागर व पुत्र त्रिलोकी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पत्नी रेनू देवी व पुत्री नीतू को हल्की चोटें आईं। दो मवेशी भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को मलबे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्रेम सागर और त्रिलोकी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर लेखपाल राकेश यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। लेखपाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। पिता-पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें