फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चार दिन बजेगी शहनाई, 1500 गरीब बेटियों के हाथ होंगे पीले

Fri, 12 Jan 2024 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जिले की 1500 जरूरतमंद बेटियों का धूमधाम से विवाह कराया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 18 से 23 जनवरी तक चयनित छह मंडपों में शहनाई बजेगी। बरातियों और जनातियों के सेवा-सत्कार के लिए सरकारी अमले के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सीएम सामूहिक विवाह योजना से 2274 गरीब बेटियों की शादी कराए जाने का लक्ष्य शासन ने तय किया है। इसके सापेक्ष पहले चरण में विभाग की ओर से करीब 1500 बेेटियों की शादी कराए जाने की तैयारी है।
इसके लिए छह स्थानों का चयन किया गया है, यहां मंडप सजेगा। चार दिन धूमधाम विधान पूर्वक शादियां कराई जाएंगी। इसके लिए संबंधित जन प्रतिनिधियों संग अन्य अतिथियों को निमंत्रण भेजने की कवायाद चल रही है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से इसकी शुरुआत 18 जनवरी को होगी। इस दिन पांच ब्लॉक और दो निकायों की 424 बेटियों का विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन


मोबाइल पर शाम पांच बजे पहुंचा निमंत्रण
पहली मर्तबा सामूहिक विवाह योजना की सभी कार्रवाई के लिए ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की गई है। जिससे लाभार्थी को जिम्मेदारों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें घर बैठे मोबाइल पर ही सभी सूचनाएं मिल जाएं। जीआईसी मैदान पर 18 जनवरी को होने वाले वैवाहिक आयोजन की सूचना बृहस्पतिवार शाम पांच बजे जैसे ही संबंधित बेटियों और उनके माता-पिता के मोबाइल पर पहुुंचना शुरू हुई, उनके चेहरे खिल गए और वह अपने स्तर की तैयारी में जुट गए, नाते-रिश्तेदारों को इसकी सूचना देने लगे।
बेटी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे 35 हजार रुपये
सामूहिक विवाह योजना पर सरकार 51 हजार रुपये खर्च कर रही है। इसमें से 35 हजार रुपये बेटी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। 10 हजार से विवाह उपयोगी सामग्री दी जाएगी। छ: हजार रुपये मंडप सजाने से लेकर विवाह कराने तक खर्च किए जाएंगे।

शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर खैराबाद, एलिया, परसेंडी, गोंदलामऊ, हरगांव ब्लाॅक और नगर पालिका सीतापुर व खैराबाद के 424 जोड़ों का विवाह 18 जनवरी को होगा। अन्य ब्लॉकों और निकायों के पात्र जोड़ों का विवाह 19, 20 और 23 जनवरी को होगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

हर्ष मवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें