फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दीवार ढही, मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत

Fri, 06 Mar 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पिसावां के फर्दापुर गांव निवासी सियाराम (47) बुधवार दोपहर घर के निकट कच्ची दीवार के पास बैठे थे। इसी दौरान कुछ बंदर दीवार पर चढ़ गए। बंदरों को भगाने के प्रयास में दीवार ढह गई।
विज्ञापन

दीवार के मलबे के नीचे सियाराम और चार बकरियां दब गईं। परिजनों ने आननफानन मलबा हटाकर सियाराम को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सियाराम को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सियाराम ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में एक बकरी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें