फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही, मलबे में दबकर दंपती जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली/अटरिया (सीतापुर)। अटरिया इलाके में दीवार पर पड़े टिन शेड के नीचे बंधे मवेशी खोलने गए दंपती पर अचानक दीवार गिर गई। दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक मवेशी की मौत हो गई। तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

अटरिया इलाके के सिंघनामऊ निवासी बाबूलाल (35) व उनकी पत्नी राजरानी मंगलवार सुबह घर के अंदर कच्ची दीवार पर रखी टीन शेड के नीचे बंधे जानवरों को खोलने के लिऐ गए थे। इस बीच अचानक दीवार मय टिन शेड के ढह गई, जिससे दंपती उसके नीचे दब गए।
जानकारी होने पर आननफानन में मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इस बीच दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो चुके थे। दोनों को फौरन सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दीवार के नीचे दबकर एक मवेशी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें