फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मतदान आज, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Mon, 11 Aug 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बूथों पर मतदान के लिए तैयारी करते कर्मचारी।
विज्ञापन
सीतापुर। नगर पालिका परिषद महमूदाबाद और मिश्रिख में पालिका अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। 31 मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पोलिंग पार्टियां रविवार को मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। पीठासीन अफसरों ने बूथों पर मत पत्र संग अन्य दस्तावेज व्यवस्थित किए। सोमवार सुबह सात बजे से 78 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए रविवार को जवाहर लाल नेहरू पॉलिटेक्निक से मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को भी बूथों पर तैनात किया गया है। प्रशासन अराजकतत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। क्षेत्र के 25 वार्डों में 53 बूथ बनाए गए हैं। एसडीएम बीके सिंह ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या होने पर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र को पांच सेक्टर और दो जोन में बांटा गया है। मिश्रिख पालिकाध्यक्ष के उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां नगर पालिका के निकट बने रैन बसेरा से रवाना की गईं। शाम तक पोलिंग पार्टियां 10 मतदान केंद्रों पर पहुंची। इसके बाद पीठासीन अफसरों ने दस्तावेज व्यवस्थित किए। सोमवार सुबह सात बजे से 25 बूथों पर मतदान होगा।

दो निकायों के 69000 मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए आज करेंगे मतदान
महमूदाबाद के 53 और मिश्रिख के 25 बूथों पर मतदान होगा। मतदान केंद्रों की संख्या 31 है। इसमें महमूदाबाद नगर पालिका के 52191 मतदाता और मिश्रिख नगर पालिका के 16790 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए महमूदाबाद में पांच और मिश्रिख में पांच सेक्टर बनाए गए हैं। साथ ही दो-दो जोन बनाए गए हैं। 78 पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय वीएल भार्गव ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। सोमवार सुबह सात से शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण सकुशल मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें