फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता आज डालेंगे वोट

Thu, 08 Oct 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में पांच ब्लॉकों के सात लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन ब्लॉकों में 3474 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। वहीं गुरुवार शाम मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां अलॉट बैलेट पेपरों के साथ बूथों पर पहुंच गईं।

शुक्रवार को सीतापुर जिले के पांच ब्लॉकों में 21 जिला पंचायत और 497 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। दोनों सीटों पर 3474 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में हैं। सभी ब्लॉकों में 705297 वोटर सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

वहीं मतदान के दिन बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था की चौकसी के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। शुक्रवार को पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान ब्लॉक सिधौली, कसमंडा, गोंदलामऊ, मछरेहटा तथा मिश्रिख में होंगे।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में 428 पोलिंग स्टेशनों पर मय बैलेट पेपरों के साथ मतदान कार्मिक तैनात कर दिए गए हैं। इन ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य की 21 सीटों पर 394 उम्मीदवार मैदान में है।

जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य की 497 सीटों पर 3080 प्रत्याशी चुनावी अखाडे़ में हैं। मतदान के लिए इन ब्लॉकों में 428 पोलिंग सेंटर व 1067 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। पहले चरण में नौ अक्तूबर को मतदान निपटाने के लिए 1067 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं।

इनके अलावा दस फीसदी पार्टियां रिजर्व रखी गईं हैं। प्रत्येक पार्टी में पीठासीन समेत तीन कार्मिक लगाए गए हैं। मतदान दिवस के एक दिन पहले विधान सभा क्षेत्रवार चुनावी ड्यूटी में लगाए गए मतदान कार्मिकों का गुरुवार को सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालयों की सड़कों पर रेला उमड़ने लगा था।

सुबह नौ बजे से मतदान कार्मिकों की विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए स्टॉलों पर अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की होड़ मच गई थी। सभी ने अपनी अटेंडेंस दर्ज कराई। साथ ही पोलिंग अफसरों को बैलेट पेपर सौंपे गए।

बाद में पोलिंग पार्टियों को संकलित करने के बाद उन्हें मुख्यालय से पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया गया। इन ब्लॉकों के सभी बूथों पर मतदान कार्मिक तैनात कर दिए गए हैं। शुक्रवार की सुबह 7 बजते ही बूथों पर मतदान प्रारंभ करा दिया जाएगा। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें