महमूदाबाद स्थित मां संकटा देवी मंदिर।
- फोटो : महमूदाबाद स्थित मां संकटा देवी मंदिर।
महमूदाबाद (सीतापुर)। विधायक आशा मौर्या ने विधानसभा में मां संकटा देवी धाम को पर्यटक स्थल घोषित किए जाने, महमूदाबाद सीएचसी के महिला अस्पताल में खाली पड़ी भूमि पर 50 बेड का अस्पताल बनाए जाने की मांग सदन में रखी। इसके अलावा चीनी मिल का जीर्णोद्धार तथा महिला महाविद्यालय बनाए जाने की मांग भी की।
विधायक ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में ऐतिहासिक धार्मिक क्षेत्र मां संकटा देवी धाम को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि जनपद ही नहीं, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। विधायक ने क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएचसी में 50 बेड का अस्पताल बनवाने की जरूरत को प्रमुखता से रखा। इसके साथ ही विधायक ने जर्जर हो चुकी दि किसान सहकारी चीनी मिल का जीर्णोद्धार कराने के साथ बालिकाओं को सुगमता पूर्वक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बालिका महाविद्यालय बनवाने की मांग भी रखी।