फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्वदेशी मेले में वोकल फॉर लोकल की धूम

Sat, 11 Oct 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मेले में अचार खरीदते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के जीआईसी मैदान में लगे स्वदेशी मेला में वोकल फॉर लोकल की धूम है। यहां देसी कारीगरों द्वारा निर्मित दरियां, चादरें, कपड़े, अचार, पापड़ सहित अन्य वस्तुओं के काफी संख्या में स्टॉल लगे हुए हैं। स्वदेशी मेले के तहत इन स्टॉलों पर विशेष छूट के साथ नए-नए उत्पाद बेचे जा रहे हैं। मेले के पहले दिन लोगाें की भीड़ रही। शुक्रवार को भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन



जिला प्रशासन ने दीपावली के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों से अपना घर सजाने के लिए इस बार स्वदेशी मेले का आयोजन किया है। मेले में कई विभागों व महिला समूहों के स्टॉल लगे हैं। जिनमें घरों के सजावटी सामान के साथ-साथ दीपावली के मद्देनजर करवा, दीये व ग्लास कैंडल के साथ अन्य स्टॉल लगे हैं। कृपाशंकर ने बताया कि सपना ग्रामोदय के तहत अचार का स्टॉल लगा है। पिछले 15 साल से अचार का काम कर रहे हैं। मेले में पहले दिन से ही बिक्री शुरू हो गई। सबसे ज्यादा आंवला पना की मांग आ रही है।


इसी तरह खैराबाद के दरी निर्माता जलील अहमद ने बताया कि 35 साल से दरी का काम कर रहे हैं। विभिन्न डिजाइनर दरियां स्टॉल पर मौजूद हैं, जिनकी कीमत 50 से लेकर 800 रुपये तक है। हमारे यहां ऑर्डर देने पर विशेष प्रकार की दरियां भी बनाई जाती हैं। इसी तरह से बिसवां के एके अंसारी अपनी खुद की बनाई हुईं चादरों पर 30 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं। अंसारी का कहना हैं कि स्वदेशी मेला में वोकल फॉर लोकल की धूम है। इसी तरह से हर बार अपने जिले में भी एक बड़े मेले का आयोजन होना चाहिए, जिससे लोगों को जिले के अंदर बन रहे नए उत्पाद की जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन





बच्चों की मस्ती के लिए लगा जंपिंग झूला
शहर के जीआईसी मैदान में स्वदेशी मेले में बच्चों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए एक जंपिंग झूला लगा है। इस पर बच्चे जंपिंग करके इसका आनंद ले सकते हैं। मेले के दूसरे दिन अपने परिवार के साथ कई बच्चे इस झूले पर मस्ती करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें