फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

211 प्रधानों को दिलाई गई वर्चुअल शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पंच सदस्यों के निर्वाचन बाद शनिवार को 211 ग्राम पंचायतों में वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें निर्वाचित प्रधान को पद की शपथ दिलाई गई। जेल में बंद होने के चलते रेउसा क्षेत्र का एक प्रधान शपथ नहीं ले सका। सभी प्रधानों ने शपथ ग्रहण के बाद गांव में विकास कार्य को स्पीडअप बनाने के वायदे को जल्दी पूरा किए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रधानों के बाद ग्राम पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम न पूरा की वजह से जिले की 732 ग्राम पंचायतों को गठन अधूरा रह गया था। गठन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव कराया था। 7,318 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव पूरा करके जिले की सभी गठन हो गया है। शनिवार को 211 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ दिलाई गई। शुक्रवार को नवगठित 520 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ दिलाई गई थी। शपथ लेने बाद प्रधानों के चेहरे खिले नजर आए। उन्होंने ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के दावे किए।
मछरेहटा संवाद के अनुसार 11 ग्राम पंचायतों में वर्चुअल सपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पंचायत सचिव श्रीराम गुप्त ने 13 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इसी तरह अन्य बलॉकों में भी प्रधनों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें