फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला कारागार परिसर के वायरल हुए वीडियो की जांच होगी। इसके लिए प्रदेश कारागार एडीजी आनंद कुमार ने जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये वीडियो गुरुवार को वायरल हुए थे। इससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का मामला सुर्खियों में आने के साथ ही सीतापुर जेल भी सुर्खियों में छा गई है। गुरुवार को जेल परिसर के तीन वीडियो वायरल हुए थे। एक में एक शख्स जेल गेट पर परिसर में बाइक पर सवार खड़ा है।
उसके पड़ोस में दूसरा व्यक्ति मौजूद है। दोनों में बातचीत हो रही है। उससे कुछ दूरी पर एक वर्दीधारी के शरीर का कुछ हिस्सा दिखा। जो बोल रहा है कि जेल अधीक्षक परेशान हैं। कोई मुलाकात नहीं हो सकती है। उस वर्दीधारी का नाम महेंद्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि इस वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि बाइक से खड़ा व्यक्ति या उसके साथ वाला व्यक्ति किससे मिलना चाहते हैं। दूसरा वीडियो जेल गेट का है। इसमें एक रसूखदार मिलाई करने के बाद जेल से निकलता है। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी को कुछ देकर चला जाता है।
इस मामले में जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा का कहना था कि एक वीडियो में कारागार का सिपाही महेन्द्र यादव है। जबकि गेट पर एक कुर्ता पाजामा पहने व्यक्ति से मिलने वाला सिपाही सत्यप्रकाश वर्मा है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें