जहांगीराबाद (सीतापुर)। उपकेन्द्र साण्डा के अवर अभियंता ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को पकड़ा। ये लोग चोरी से बिजली जला रहे थे। इस पर इनके खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
मालूम हो कि पावर कॉर्पोरेशन के फरमान पर अवर अभियंता विजय कुमार सिंह अपने अधीनस्थ बालकराम व दीपक कुमार आदि टीम के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए कनेक्शन चेकिंग का अभियान चला रखा है। इस अभियान में सकरन विकासखंड के सकरन खुर्द चौराहे पर दो लोगों को व्यावसायिक रूप से अवैध बिजली का उपभोग करते हुए मौके पर पकड़ा।
जेई ने बताया कि अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते पकड़े गए अजय इलेक्ट्रिक वर्क्स व शीतला को शमन शुल्क जमा करने को कहा गया, लेकिन दोनों ने शमन शुल्क जमा नहीं किया। इस पर जेई ने दोनों के खिलाफ कोतवाली बिसवां में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जेई ने बताया कि अवैध रूप से बिजली का उपभोग करना दण्डनीय अपराध है।