महमूदाबाद में नृत्य करती महिलाएं।
सीतापुर। महमूदाबाद के दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान आर्यिका 105 विंध्यश्री माताजी का 31वां दीक्षा दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। दूरदराज से पधारे सैकड़ो जैन धर्मावलंबियों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर गुरु मां को बधाई दी। आर्यिका ने अपने उपदेश में लोगो को संयम पथ पर चलने और नई पीढ़ी में संस्कारों का बीज रोपने की बात कही।
सरावगी टोला स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका 105 विंध्यश्री माताजी विराजमान हैं। बुधवार को आर्यिका का 31वां दीक्षा दिवस मनाने जैन श्रद्धालु मंदिर सभागार में उमड़े। सर्वप्रथम मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और एकांकी प्रस्तुत किए।
महमूदाबाद के अतिरिक्त फतेहपुर, बाराबंकी, लखनऊ और बहराइच से लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने आर्यिका का पाद प्रक्षाल, वस्त्र भेंट, श्रीफल आदि भेंटकर विधिवत पूजन-अर्चन किया।। इस अवसर पर कोमल चंद्र जैन, अनुज जैन आदि उपस्थित रहे।