सीतापुर। जेल से छूटकर आए एक दबंग ने एक युवक की आंखों में केमिकल का स्प्रे कर दिया। मामला 21 फरवरी का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सिधौली के बड़ाकुआं बाड़ी निवासी अशफाक अली उर्फ मिज्जन ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 फरवरी को वह मिठाई की दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही वजाहत हुसैन सिद्दीकी उर्फ राज आलम बाइक से वहां पहुंचा। आरोपी ने केमिकल का स्प्रे उसकी आंखों में कर दिया।
यही नहीं उसके साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर गांव के जाहिद व आरिफ के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। बताया दबंग दो हत्याओं के मामले में 14 वर्ष की सजा काटकर जेल से आया है। उस पर कई गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। सीओ कपूर कुमार के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।