फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मिट्टी ले जा रहे 10 डंपरों को ग्रामीणों ने रोका

विज्ञापन
 मछरेहटा के धनसिंह नगर में डंफरों को रोके ग्रामीण। - फोटो : मछरेहटा के धनसिंह नगर में डंफरों को रोके ग्रामीण।
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा के फतेहनगर के मजरा धनसिंहनगर में बुधवार को मिट्टी लेकर जा रहे 10 डंपरों को ग्रामीणों ने रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहनों के गुजरने से उनका मार्ग खराब हो रहा है। डीएम डॉ राजा गणपति आर ने घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने अफसरों के पेंच कसे तो राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया गया।
विज्ञापन

हिराई पुरवा, धनसिंह नगर, असरेखा के ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में करीब 15 दिनों से मिट्टी खनन का काम इन वाहनों से हो रहा है। डंपर जिस रास्ते से गुजर रहे हैं, वह रास्ता गोंदलामऊ ब्लॉक को जाने का मुख्य मार्ग है। यह मार्ग डंपरों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हो गया है। रास्ता काफी संकरा होने की वजह से मिट्टी ढोने वाले वाहन जब इसमें फंस जाते हैं तो दूसरे वाहन खेतों से निकालते हैं।
सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार विवेक तिवारी ने ग्रामीणों को बताया कि ग्राम पंचायत में स्टेडियम बन रहा है। इसके लिए ठेकेदार ने संबंधित विभाग से अनुमति भी ली है। डंपरों को दूसरे वैकल्पिक रास्ते से होकर निकाला जाएगा। जहां से वाहन निकलेंगे उस रास्ते पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही वाहनों पर मिट्टी को ढक कर ही इसका परिवहन किया जाएगा। इस बात पर ग्रामीण भी सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें