सीतापुर। शहर कोतवाली स्थित कोर्ट परिसर से 23 दिसंबर को पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी को बुधवार को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। आठ दिन बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोंसले ने बताया कि आरोपी लवकुश मिश्रा बिसवां के कोड़रा गांव के मजरा सिरसा का निवासी है। वह 23 दिसंबर को कोर्ट से भाग गया था। उसकी तलाश में एसओजी के साथ शहर कोतवाली पुलिस की टीम भी लगी थी। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसओजी टीम ने बहुगुणा चौराहे से हाइवे की तरफ जाने वाले सर्विस लेन के किनारे तिराहे से गिरफ्तार किया है। लवकुश पर लूट,चोरी,धोखाधड़ी,हत्या का प्रयास,दुष्कर्म सहित 20 मुकदमे दर्ज हैं। उसे जेल भेजा गया है।