फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाघ को देख ग्रामीण सहमे

Sat, 08 Feb 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। खेतों में गन्ना छील रहे मजदूरों के सामने शुक्रवार को अचानक बाघ आ गया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक वह छलांग मारकर खेतों में घुस गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरगांव के मुमताजपुर गांव में खेत में मजदूर गन्ना छील रहे थे। मजदूरों के मुताबिक एक खेत से निकलकर बाघ चकमार्ग पर पहुंच गया। पलक झपकते ही वह छलांग मारकर दूसरे खेत में घुस गया। इसकी जानकारी मजदूरों ने खेत स्वामी व ग्रामीणों को दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास विक्रम सिंह ने वन विभाग को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे वन दरोगा मुकेश वर्मा, बीट प्रभारी विनय सिंह ने काॅम्बिंग की। जंगली जानवर के पगचिह्नों की जांच की। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से कहा कि खेतों की तरफ सतर्क होकर जाएं। वन क्षेत्राधिकारी बीनू पाल ने बताया कि सूचना पर वन कर्मियों को गांव भेजा गया था। टीम ने पगचिह्नों की जांच की है। पगचिह्न बाघ के ही प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें