फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ग्राम चौपाल से गैरहाजिर रहे नोडल अधिकारी

Sat, 08 Feb 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा की दो ग्राम पंचायत उत्तर थोक व लौली में शुक्रवार को ग्राम चौपाल हुई। इसमें विकासखंड व डीएम द्वारा नामित अधिकारी ही अनुपस्थित रहे। केवल कोरम पूरा करके ग्राम चौपाल निपटा दी गई।
विज्ञापन

उत्तरथोक में विकासखंड के द्वारा नामित नोडल सहायक विकास अधिकारी सहकारिता व जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अनुपस्थित रहे।
इसी तरह ग्राम पंचायत लौली में विकासखंड के द्वारा नामित नोडल सहायक विकास अधिकारी कृषि संजीव कुमार व जिलाधिकारी के द्वारा नामित नोडल भूमि संरक्षण अधिकारी गैर हाजिर रहे। इसके चलते ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान नहीं हो सका। इस दौरान आवास, राशन, सड़क व नाली निर्माण की शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें