फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नहीं मिली बिजली तो मोबाइल चार्ज करने पावर हाउस पहुंचे ग्रामीण

Tue, 21 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
संदना में सरवा पावर हाउस पर मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संदना। 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से मंगलवार सुबह आठ बजे संदना विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों के हंगामे के बाद देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

कोरोना फीडर से सोमवार सुबह करीब 11 बजे से ठप हुई बिजली आपूर्ति मंगलवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। ऐसे में करीब 20 गांव के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। सोमवार देर रात शेखपुर गांव के लोग मोबाइल और चार्जर लेकर सरवा पावरहाउस पहुंच गए और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए विरोध जताया। ग्रामीण अमर शुक्ल ने बताया कि कई दिन से बिजली की समस्या बनी हुई है। बिजली न होने से मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए ग्रामीण अपनी परेशानी बताने के लिए मोबाइल और चार्जर लेकर पावर हाउस पहुंचे हैं।
सेरवा पावर हाउस के अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन और कोरोना फीडर पर आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, विभागीय कर्मचारी खराबी दूर करने में जुटे हैं। देर शाम फॉल्ट दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें