फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विद्यालयों के विलय के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 01 Jul 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
गोंदलामऊ- विद्यालय विलय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन। 
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। क्षेत्र में 50 छात्रों से कम विद्यालयों को पड़ोस के अन्य विद्यालयों में विलय करने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत आमाघाट के मजरा किसुनापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का आमाघाट के विद्यालय में विलय किया गया है। जिसके को लेकर सोमवार को प्रधान सहित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रधान सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण मनोज कुमार, मुन्ना लाल, कौशल कुमार, मैकू लाल, कुलदीप, रानी, सुनील, गुड्डी, पप्पू व अन्य ने बताया कि विलय रोकने के लिए जुलाई में 60 से ज्यादा बच्चों को प्रवेश दिलवाएंगे। इस संबंध में बीईओ गोंदलामऊ सिमी निगार ने बताया कि शासन के आदेश पर ऐसा किया जा रहा है। अभिभावकों को कोई दिक्कत है तो जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।

शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र
सीतापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक हितों से जुड़ीं समस्याओं के संबंध में सोमवार को ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। इसके जरिए मुख्यमंत्री से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता व प्रांतीय संयुक्त मंत्री खुश्तर रहमान खां ने बताया कि प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति व स्थानांतरण की समस्याओं का निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है। प्राथमिक विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। विद्यालयों के विलय की योजना को शिक्षकों व छात्रों के हित में प्रतिकूल बताया। संघ का कहना है कि इससे शिक्षकों का मनोबल टूट रहा है। छात्रों को दूरदराज के विद्यालयों में जाने की बाध्यता उत्पन्न हो रही है। जिससे उनकी उपस्थिति और शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। 80 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति की शर्त को लागू किया जा रहा है। जबकि विद्यालयों की दूरी अधिक होने से छात्र उपस्थिति प्रभावित होना स्वाभाविक है। उन्होंने विलय की प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें