फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अल्कोहल फैक्टरी के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 30 Nov 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। बेला गांव में चल रही अल्कोहल फैक्टरी से नाराज ग्राम पंचायत छतौनी के राजापुर गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणाें ने बताया कि दो माह पूर्व इस फैक्टरी का संचालन शुरू हुआ था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि अल्कोहल फैक्टरी में अत्यधिक शोर होता है, जिसके कारण राजापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी होती है। फैक्टरी का दूषित पानी गोबरहिया नदी में छोड़ा जाता है, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।
अधिकांश पशुपालक गोबरहिया नदी में वर्षों से अपने पशुओं को पानी पिलाते और नहलाते रहे हैं। फैक्टरी का दूषित पानी नदी में जा रहा है। इससे पानी से बदबू आने लगी है जिससे पशुओं का पानी पीना व नहलाना भी बंद हो गया है। फैक्टरी से निकलने वाला सूक्ष्म अपशिष्ट पदार्थ हवा के साथ उड़कर पास के खेतों और गांव में पहुंच रहा है। इससे न सिर्फ फसलों को नुकसान हो रहा है बल्कि गांव में बीमारी की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फैक्टरी से होने वाली इन दिक्कतों को दूर किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन में ललित मिश्र, सतीश बाजपेई, राजू शुक्ला, शिवम मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ला, स्वयंवर, बलराम शुक्ला, सिहाते शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें