फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने किया खुदकुशी का प्रयास, दरवाजा तोड़ पति ने बचाया

Sun, 30 Nov 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेलवे कॉलोनी निवासी रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने शनिवार को पारिवारिक कलह में खुदकुशी का प्रयास किया। पति ने दरवाजा तोड़कर पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



रेलवे कॉलोनी निवासी बबलू का शनिवार को अपनी पत्नी काजल (28) से कुछ विवाद हो गया। इससे काजल तनाव में आ गईं। पहले नींद की गोलियां खा लीं। इसके बाद खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया। कुछ देर बाद फांसी लगाने का प्रयास किया। बबलू को अनहोनी की आशंका हुई। उसने आवाज देकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। इसके बाद दरवाजा तोड़ दिया। पत्नी को फंदे पर लटके देख तुरंत नीचे उतारा और परिजनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान बताया कि नींद की गोली का असर बहुत ज्यादा है। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।


विवाद की वजह की जांच कर रही पुलिस
शहर कोतवाली पुलिस पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह की जांच कर रही है। परिजनों व स्थानीय निवासियों से पुलिस ने पूछताछ की है। पड़ोसियों के अनुसार दंपती के बीच पहले भी घरेलू विवाद होते थे। यह गंभीर घटना हुई है। ट्राॅमा सेंटर में काजल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें