फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ग्रीन चौपाल में ग्रामीणों को किया जागरूक

Sat, 04 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। हरित क्षेत्र बढ़ाने, पौधरोपण व पर्यावरण के प्रति किसानों और ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से क्षेत्र के ग्राम बसंतीपुर तथा सोंसरी में शुक्रवार को ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्रीन चौपालों का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण में जनमानस की सहभागिता करने व हरित विकास को बढ़ावा देना है। ग्राम बसंतीपुर में आयोजित ग्रीन चौपाल में वन दरोगा रविकांत वर्मा ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने व रोपित पौधों के संरक्षण के लिए जागरूक किया। ग्राम सोंसरी में वन दरोगा अरविंद गिरी ने किसानों को हरित विकास को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए जागरूक किया। बैठक में वन दरोगा राजकुमार वर्मा, वन रक्षक इंद्र बली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें