हरगांव। नगर पंचायत में कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने पौधरोपण किया। पौराणिक भीमताल तालाब के सुंदरीकरण परियोजना के तहत वन विभाग द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राज्यमंत्री ने परिसर में पौधे लगाए। नगर पंचायत चेयरमैन गफ्फार खान, अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्र, मनोनीत सभासद निशा राज, क्षेत्रीय वनाधिकारी बीनू पाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।