फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मछरेहटा में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने घेरा पावर हाउस

Mon, 14 Sep 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
 ग्रामीणों ने घेरा पावर हाउस
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मछरेहटा में रविवार रात लंबी रोस्टरिंग से परेशान कस्बेवासियों ने पावर हाउस का घेराव कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, संदना समेत जिले के करीब 485 गांवों में फॉल्ट और अन्य तकनीकी खराबी के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी में लंबी कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

मछरेहटा में रविवार रात करीब नौ बजे बड़ी संख्या में कस्बेवासी पावर हाउस पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि रात में छह से आठ घंटे तक रोस्टरिंग की जा रही है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी हो रही है। सूचना पर पुलिस पहुंची और बिजली विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों की बातचीत कराई। इसके बाद लोग घर लौटे।
कस्बेवासियों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन और जेई उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते। कई बार पावर हाउस पर भी कर्मचारी उपलब्ध नहीं मिलते। इससे फॉल्ट या कटौती की जानकारी समय से नहीं मिल पाती। ग्रामीणों ने लंबी रोस्टरिंग पर रोक लगाने और कर्मचारियों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। जेई धर्मेंद्र कुमार ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें