फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चोरी करने आए तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा

Thu, 25 Sep 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। टेरवा मनिकापुर के ग्रामीणों ने मंगलवार रात ड्रोन की मदद से चोरी करने आए तीन शातिरों को दबोच लिया। ड्रोन देखते ही ग्रामीणों को दाल में कुछ काला लगा और उन्होंने गांव आने वाले रास्ते को बंद कर दिया। इस कारण ही वह बदमाशों को पकड़ सके और तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी अवधेश, विजय, कल्लू, प्रहलाद, सत्यप्रकाश सिंह अन्य ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 12 बजे गांव में ड्रोन कैमरा उड़ता दिखाई दिया। ग्रामीणों को अचानक दिखने पर संदेह हुआ और वह सतर्क हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने नाममात्र जांच की फिर उसके बाद वह वापस लौट गई। ग्रामीणों ने दिमाग लगाते हुए गांव आने वाले रास्ते को बल्ली आदि से बैरिकेट करते हुए बंद कर दिया।

रात करीब 12:30 बजे के बाद दो बाइकें बैरिकेट पर पहुंचीं। चौकन्ने ग्रामीणों ने सवारों को रोकने का प्रयास किया। दोनों बाइक पर सवार चार लोग भागने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया। एक बदमाश मौके से भाग गया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान तीनों के पास से छह कारतूस, नकब लगाने वाला बेल्चा आदि बरामद हुआ। थानाध्यक्ष संजय ने बताया कि बाइकों को जब्त करते हुए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें