मिश्रिख (सीतापुर)। ग्राम पंचायत इस्लाम नगर के मजरा अलीनगर में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय की रसोई में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। यह आग मध्याह्न भोजन बनाते समय लगी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर सिलिंडर की आग पर काबू पाया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक का हाथ झुलस गया।