हमले में प्रधान पक्ष के छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। प्रधान पक्ष ने सात के खिलाफ तहरीर दी है। खबर पाकर थाने की पुलिस व पीएसी गांव पहुंची।
तंबौर के रजनापुर गांव में मौजूदा प्रधान राजेश्वरी देवी पत्नी लल्लूराम व पूर्व प्रधान शिव कुमार के बीच चुनाव की रंजिश को लेकर विवाद हो गया। जमकर लाठियां चलीं।
खबर पाकर एसओ तंबौर रामशंकर यादव पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान पक्ष ने तहरीर देकर लगाया कि पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने घर में धावा बोल दिया, जिससे राजेश, पन्नालाल, शुभम्, मेवालाल, बनियाल, जोधी जख्मी हो गए।
साथ ही हमलावर घर से सरकारी दस्तावेज उठा ले गए।घायलों को सीएचसी तंबौर ले जाया गया, जहां दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में प्रधान पक्ष ने तहरीर दी है।
एेहतियात के तौर पर गांव में पुलिस व पीएसी तैनात है। एसओ का कहना है कि प्रधान पक्ष से तहरीर आ गई है। दूसरा पक्ष भी आ रहा है। दोनों पक्षों में मारपीट हुआ है।