फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर 20 बीईओ को चेतावनी

Thu, 03 Sep 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में स्कूल न जाने वाले या स्कूल छोड़ देने वाले नौनिहालों की जानकारी एकत्र की जाती है। इसके लिए शिक्षकों से हाउस होल्ड सर्वे कराया जाता है। सर्वे से यह पता लगाया जाता है कि कितने बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। उनके सामने कौन सी समस्याएं हैं।
विज्ञापन


यह कवायद दो माह पहले शुरू हुई थी। शिक्षकों को सर्वे कर अगस्त में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद खंड शिक्षाधिकारियों ने सर्वे जमा नहीं किया है।

जबकि शासन ने सात सितंबर तक हाउस होल्ड सर्वे की रिपोर्ट तलब की है। जिस पर बीएसए ने 19 ब्लॉक व नगर शिक्षाधिकारी को चेतावनी जारी की है। दो दिन के अंदर पूरा डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव सिंह ने सभी बीईओ को चेतावनी जारी की है। दो दिन के अंदर सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में प्रपत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. बीपी सिंह, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें