फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व पूर्व प्रधान भिड़े, छह जख्मी

Thu, 03 Sep 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमले में प्रधान पक्ष के छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। प्रधान  पक्ष ने सात के खिलाफ तहरीर दी है। खबर पाकर थाने की पुलिस व पीएसी गांव पहुंची। 

तंबौर के रजनापुर गांव में मौजूदा प्रधान राजेश्वरी देवी पत्नी लल्लूराम व पूर्व प्रधान शिव कुमार के बीच चुनाव की रंजिश को लेकर विवाद हो गया। जमकर लाठियां चलीं।
विज्ञापन


खबर पाकर एसओ तंबौर रामशंकर यादव पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान पक्ष ने तहरीर देकर लगाया कि पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने घर में धावा बोल दिया, जिससे राजेश, पन्नालाल, शुभम्, मेवालाल, बनियाल, जोधी जख्मी हो गए।

साथ ही हमलावर घर से सरकारी दस्तावेज उठा ले गए।घायलों को सीएचसी तंबौर ले जाया गया, जहां दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में प्रधान पक्ष ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


एेहतियात के तौर पर गांव में पुलिस व पीएसी तैनात है। एसओ का कहना है कि प्रधान पक्ष से तहरीर आ गई है। दूसरा पक्ष भी आ रहा है। दोनों पक्षों में मारपीट हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें