फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ठप  की उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति

Sat, 02 Apr 2016 12:12 AM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुतुबनगर क्षेत्र के देवगवां में इन दिनों अंधेरा पसरा है। यहां एक महीने पहले ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। बावजूद इसके अब तक इसे बदला नहीं जा सका है। ट्रांसफॉर्मर न बदलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर क्षेत्र की आपूर्ति बंद करा दी, जिससे उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में चार घंटे तक सप्लाई ठप रही। सूचना पर एसडीओ ने मौके पर पहुंच ग्रामीण से वार्ता की और आपूर्ति बहाल कराई। इससे करीब तीन हजार लोग प्रभावित हुए। 
विज्ञापन
  देवगंवा उपकेंद्र के अधीन आने वाले देवगंवा गांव का  एक माह से ट्रांसफॉर्मर खराब हैं। अवर अभियंता व एसडीओ से दर्जनों बार की गई शिकायत के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन लापरवाह बना रहा। इससे आहत ग्रामीण शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में उपकेंद्र पहुंच गए।

सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने उपकेंद्र की आपूर्ति बंद करा दी। सूचना पाकर अवर अभियंता प्रमोद सिंह उपकेंद्र पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर केस दर्ज कर लिया, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए। मामला गंभीर होता देख एसडीओ आरके सिंह यादव ने प्रधान प्रतिनिधि से मोबाइल पर वार्ता की और दो अप्रैल तक नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें