फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना महिला कर्मचारी के घर घुसी विजिलेंस टीम को बनाया बंधक

Thu, 28 Sep 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार को कई गाड़ियों के साथ बिजली विभाग की संयुक्त टीम कस्बे में पहुंच गई। टीम बिजली कनेक्शन की चेकिंग करने लगी। इसी दौरान टीम को एक घर में बंधक बना लिया गया। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाकर टीम को छुड़वाया।
विज्ञापन

कस्बे में दोपहर को बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। टीम में अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार गुप्ता, एसडीओ मिश्रीख शैलेंद्र पांडेय,नवीन भाष्कर, अवर अभियंता पिसावां सुनील कनौजिया, मिश्रिख अवर अभियंता सुमित कुमार,नैमिष अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा व विजिलेंस टीम के जेई अभिनव शुक्ला शामिल थे। टीम महोली के रायपुर प्रधान अरविंद मिश्रा के घर बगैर किसी महिला कर्मचारी के घुस गई।
इस दौरान घर में कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था, जिससे नाराज महिलाओं ने ताला लगाकर टीम को बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद विजिलेंस टीम बाहर आ सकी। छापे में आठ उपभोक्ता अधिक लोड की श्रेणी वाले मिले। वहीं 12 उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन को कामर्शियल रूप में इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। चार उपभोक्ता बाई पास कर बिजली चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पिसावां फीडर पर प्रतिमाह एक करोड़ 22 लाख रुपये की हानि विभाग को हो रही है। उन्होंने घरों के अन्दर लगे सभी मीटरों को घर लगवाया है। यदि कोई बिजली की चोरी करता पाया गया। तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बिजली विभाग की टीम ने लगभग 20 मीटरों को भी घरों में इंस्टाल किया। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि टीम को छुड़वाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें