फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हादसे से जुड़ा वीडियो वायरल, पुलिस का झूठ खुला

Thu, 14 Nov 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली कस्बे में भाई-बहन को कार से कुचलने के मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है जो पुलिस झूठ की पोल खोल रहा है। पुलिस कार चालक को फरार बता रही है, जबकि लोगों का कहना था कि आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया था। वायरल वीडियो से पता चल रहा है कि भाई-बहन को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक एक अधिकारी के सरकारी आवास में घुस गया था, जिसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस पर आरोप है कि वह आरोपी कार चालक को बचाने की कोशिश कर रही है। इसीलिए अभी तक एफआईआर नहीं दर्ज की है। हालांकि, पुलिस तहरीर न मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कमल तिराहे से कोतवाली जाने वाले मार्ग पर पटरी दुकान लगाने वाले सिद्धेश्वर नगर निवासी अखिलेश मिश्रा के बेटे शिवम उर्फ कल्लू (14) व बेटी शिवानी (18) को साेमवार रात तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल भाई-बहन को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी कार चालक आशी बग्गा अपने साथियों के साथ एक अफसर के सरकारी आवास में घुस गया था। लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने उसे पीटते हुए बाहर निकाला। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। लोगों का कहना है कि उन्होंने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन पुलिस इससे इन्कार कर रही है। अब वीडियो वायरल होने वीडियो वायरल होने से पुलिस के दावे पर सवाल उठ रहा है। सीओ कपूर कुमार का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। इसलिए केस दर्ज नहीं हो पाया है। वहीं, आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोई भी हिरासत में नहीं है।

शिवानी की हालत नाजुक, रक्त की आवश्यकता
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती शिवानी की तबीयत अधिक नाजुक बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक शिवानी को रक्त की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बच्चों का इलाज कराने में अखिलेश को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें