फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी पर बीडीसी का प्रमाणपत्र दिलाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर/सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र की मास्टरबाग पुलिस चौकी पर एक थानेदार द्वारा दूसरे थाने की पुलिस चौकी पर बैठ कर ब्लाक प्रमुख पद के एक संभावित प्रत्याशी को क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रमाणपत्र दिलवाने का वीडियो वायरल होने का एसपी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले की जांच सीओ सिधौली को सौंपी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में थानेदार चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनके सामने कसमंडा ब्लॉक के प्रमुख पद के उम्मीदवार के करीबी बैठे हैं। सामने कई अन्य नेता भी बैठे हुए नजर आ रहे हैं। थानेदार अपनी नजरों के सामने एक बीडीसी का प्रमाण पत्र प्रमुख पद के संभावित उम्मीदवार के एक करीबी के हाथों में दिलवा रहे हैं।
एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे थानेदार का नाम विजय पाल सिंह है और बीडीसी उम्मीदवार पति का नाम मनीष कश्यप है। फिलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बचाव करते दिखे पुलिस अधिकारी
इस वायरल वीडियो की सीओ सिधौली राजू कुमार साव जांच कर रहे हैं। सीओ ने बताया बीडीसी मनीष कश्यप ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने उसका सर्टिफिकेट ले लिया है। जिसे वापस दिलाया जा रहा था। यह पूछने पर कमलापुर थाना क्षेत्र में मानपुर थाना अध्यक्ष विजय पाल सिंह मास्टर बाग चौकी में बैठे प्रमाण पत्र दिला रहे हैं। सीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें