फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ब्लॉक परिसर में शराब पीकर जुआ खेलने का वीडियो वायरल

Mon, 08 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। 
विज्ञापन
हरगांव(सीतापुर)। हरगांव विकासखंड परिसर में शराब की महफिलें सज रही हैं। एक सचिव व ग्राम प्रधान शराब पीकर जुआ खेल रहे हैं। एक दूसरे से अभद्रता में बात करते हैं। सोशल मीडिया पर सोमवार को करीब छह मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

सचिव रीछीन बृजेश सिंह व प्रधान वसीम का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें यह दोनों तीन से चार साथियों के साथ शराब पीते हुए जुआ खेल रहे हैं। पांच-पांच सौ रुपये की बाजी लगा रहे हैं। बीच-बीच में एक दूसरे से गाली-गलौज भी करते हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी शराब के साथ सिगरेट का भी मजा ले रहे हैं। यह वीडियो विकासखंड परिसर के एक कमरे का बताया जा रहा है। बीडीओ विवेकमणि त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें