फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा से वाया महमूदाबाद दिल्ली जाएगी रोडवेज बस

Sat, 09 Jan 2016 10:52 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद क्षेत्र के नागरिकों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर गोंडा परिवहन विभाग के एआरएएम ने गोंडा से दिल्ली तक बस सेवा शुरू की।  बस गोंडा से चलकर रामनगर, फतेहपुर होती हुई महमूदाबाद से सीतापुर होकर दिल्ली जाएगी। यह बस प्रतिदिन सायं करीब सात बजे महमूदाबाद बस स्टेशन पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


समाजसेवी भूपेंद्र जैन, पंकज जायसवाल, सभासद संघ अध्यक्ष उमेश वर्मा, कृष्णा सिंह ने गाेंडा एआरएम से भेटकर क्षेत्र के लोगों को रामनगर, फतेहपुर से महमूदाबाद, सीतापुर आने-जाने में ट्रेन छूट जाने की समस्या से अवगत कराते हुए निदान की मांग रखी थी। जिस पर एआरएम विमल राजन ने गोंडा से दिल्ली तक परिवहन निगम की बस चलाने की हरी झंडी दे दी। इससे लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें