फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी टीम ने जाना कुपोषण का हाल

Sat, 09 Jan 2016 10:48 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां क्षेत्र में कुपोषित बच्चों का हाल जानने के लिए शनिवार को अमेरिका से एक टीम बिसवां पहुंची। जिसने कस्बे के सामुदायिक अस्पताल व एक गांव में जाकर हकीकत जानी। इस दौरान भारतीय एजेंसियों के कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।  अमेरिका के कैर्लोफोनिया की एक समाज सेवी संस्था के बेन क्लाइन कई अन्य सदस्यों के साथ शनिवार को गया प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं को देखने के साथ कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कुपोषण के इलाज संबंधी भी जानकारी टीम के सदस्यों ने ली। वहीं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का हाल भी जाना। टीकाकरण का समय और टीकाकरण की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर केंद्र प्रभारी डॉ. आशीष शुक्ला ने क्षेत्र में कुपोषण पर लगाम कसने के लिए नियमित टीका करण करने की बात कही।

यहां पर स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जानने के बाद टीम बिसवां विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सिरसा कलां पहुंची। यहां पर बच्चों व महिलाओं के साथ बैठक की। जिसके बाद एएनएम, आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कार्यों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें