फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वीएचपी जिलाध्यक्ष का नाम वोटरलिस्ट से गायब, नहीं कर सके मतदान

Thu, 16 May 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष व क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक समाजसेवी डाॅ. श्याम किशोर वर्मा लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सके। उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। पहले मतदाता सूची में नाम था, उसे बिना फार्म भरवाए ही काट दिया। विधानसभा क्षेत्र सेवता की मतदाता सूची के भाग संख्या 256 में तमाम लोगों के नाम न होने से वह वोट डालने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

डाॅ. श्याम किशोर वर्मा क्षेत्र के प्रगतिशील किसान, समाजसेवी और चिकित्सक हैं। पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। डाॅ. श्याम किशोर वर्मा ने राजनीतिक विद्वैषता के कारण जानबूझकर गलत तरीके से नाम काटे जाने का आरोप बीएलओ और इंचार्ज पंचायत मित्र वेद प्रकाश पर लगाए हैं।
उन्होंने बताया कि फार्म भरने के बाद एक दिन क्षेत्रीय लेखपाल नीलेश कुमार यादव का फोन आया था और इस संबंध में जानकारी प्राप्त की थी, आधार नंबर भी नोट किए थे। बावजूद इसके जानबूझकर नाम कटवा दिया गया। उन्होंने उपजिलाधिकारी बिसवां से शिकायत दर्ज कराई है। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


आवेदन करने के बाद भी नहीं बनाया मतदाता
मवासेपुर गांव के डॉ. श्याम किशोर वर्मा, रामजीवन, गनुवापुर गांव की जीवनजती,मीनापुर गांव की गायत्री देवी व हरेश समेत कई लोगों के नाम जीवित होने के बाद सूची से काट दिए गए हैं। मवासेपुर के सचिन वर्मा, डाॅ. अमित वर्मा, लक्ष्मी देवी, मीनापुर गांव की रेनू, मायादेवी आदि ने नाम मतदाता सूची में बढ़वाने के लिए फार्म भरकर बीएलओ वेदप्रकाश को दिए। इसके बावजूद एक भी नाम सूची में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें