फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: क्रॉसिंग पर चला मरम्मत का काम, बदले रूट से निकले गए वाहन

Thu, 16 May 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हेमपुर रेलवे क्राॅसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को यातायात काफी प्रभावित रहा। रूट डायवर्जन होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोग जाम में फंसे रहे। हालांकि पुलिस ने समस्या से निजात दिलाने के लिए अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन उससे कोई खास फर्क देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य होने के चलते बुधवार से लेकर शुक्रवार तक रूट डायवर्जन किया गया है। वाहन शुक्रवार रात 12 बजे तक बदले हुए मार्ग से गुजरेंगे। शाहजहांपुर से महोली होते हुए जिला मुख्यालय आने वाले वाहनों को महोली तिराहे से मोड़ दिया गया। ये वाहन बड़ागांव से काजीकमालपुर चौराहे होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे।
इसके साथ ही जिला मुख्यालय और लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को नवीन चौक की ओर से श्यामनाथ की ओर मोड़ दिया गया। ये वाहन रेलवे क्राॅसिंग होते हुए काजी कमालपुर चौराहे से होकर बड़ागांव से महोली पहुंचे। इसके चलते शहर में नवीन चौक से श्यामनाथ रेलवे क्रॉसिंग तक लंबा जाम लगा रहा। यहां की क्राॅसिंग बंद होने के कारण लोग आधे से पौन घंटे तक जाम में फंसे दिखाई दिए।
विज्ञापन

इस रूट पर चलने वाले शहरवासियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा लखनऊ से आने वालों के लिए एक रूट और भी तैयार किया गया था। जिसमें वह बिसवां तिराहा (खैराबाद) से नैपालापुर, हरगांव, काजीकमालपुर, बड़ागांव होते हुए शाहजहांपुर की ओर जा सकते थे। हालांकि लंबा होने के बावजूद इस रूट पर भी जाम की स्थिति बनी रही।

आठ घंटे के अंतराल पर लगी ड्यूटी
महोली (सीतापुर)। महोली बाईपास पर हरगांव मार्ग से वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया था। यहां पुलिस ने तीन दिनों के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक टीम गठित की। जो आठ-आठ घंटे के लिए ड्यूटी करेगी। इसमें एक उपनिरीक्षक, तीन आरक्षी व दो होमगार्ड शामिल हैं। टीम ने वाहनों को महोली हरगांव मार्ग के ओवरब्रिज पर चढ़ने बजाय साइड लिंक मार्ग से हरगांव मार्ग पर डायवर्ट कर दिया है।
हरगांव मार्ग से आने वाले वाहनों को ओवर ब्रिज के नीचे से हाईवे पर शाहजहांपुर की तरफ रवाना किया, जिससे कस्बे व तिराहे पर भीड़ न हो। कस्बे में आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का संचालन कस्बे के अंदर से किया गया है। इंस्पेक्टर उमाकांत शुक्ला ने बताया कि तीन दिनों तक टीम तैनात रहेंगी, जिससे लोगों को समस्या कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें