फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहनों ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजनगर/कमलापुर (सीतापुर)। स्कूल से घर जा रही दो छात्राओं को बेकाबू वाहनों ने रौंदा दिया। दोनों ने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। पहली घटना सकरन में महाराजनगर के पास और दूसरी कमलापुर थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन

सकरन थाना क्षेत्र के महाराजनगर निवासी लल्लूराम की 12 वर्षीय बेटी पलक गुप्ता एक प्राइवेट स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। गुरुवार शाम करीब तीन बजे वह स्कूल से घर जा रही थी।
उधर से गुजर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने चालक व वाहन को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन व चालक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि चालक नशे में धुत था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कमलापुर थाना क्षेत्र के गोमा गांव निवासी गोपी की 14 साल की बेटी सुजौलिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी।
गुरुवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे वह पैदल स्कूल से घर जा रही थी। इसी बीच उसे एक तेज रफ्तार वैन ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक भाग निकला। लोगों ने वैन पकड़ ली। जख्मी छात्रा को सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें